सहारनपुर: कांवड़ यात्रा में रेलवे बना सहारा, सहारनपुर होकर हरिद्वार जा रहीं तीन स्पेशल ट्रेनें: स्टेशन अधीक्षक ने दी जानकारी
सहारनपुर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कांवड़ियों की सुविधा के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जो सहारनपुर होते हुए हरिद्वार पहुंच रही हैं। स्टेशन पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और साफ-सफाई के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।