मंदसौर: पट्टा दिलाने के नाम पर 20 हजार लेने का आरोप, मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस जनसुनवाई में शिकायत
मंदसौर में कृषि उपज मंडी के सुरक्षा गार्ड रितेश आर्य ने पुलिस जनसुनवाई में आवेदन देकर जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये लेने, राशि नहीं लौटाने और धमकी देने का आरोप लगाया,वहीं, नामजद करण सिंह परिहार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सभी आरोपों को निराधार बताते हुए अपना पक्ष रखा,