जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान में सोहराय पर्व समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न, सरकारी अवकाश की मांग उठी
Jamui, Jamui | Jan 31, 2026 आदिवासी सोहराय पर्व के समापन अवसर पर शनिवार 3 बजे जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान में आदिवासी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव कालू मरांडी ने किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों से सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए।