मुरैना नगर: सीवर जाम से परेशान वार्ड 35 के लोगों ने पानी में बैठकर किया अनोखा प्रदर्शन,वायरल हुआ वीडियो,नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई
मुरैना नगर निगम के वार्ड 35 सवजीत का पुरा में सीवर जाम से हुए जलभराव से परेशान लोगों ने युवा नेता कल्ला यादव के नेतृत्व में पानी में बैठकर विरोध किया। शिकायतों के बावजूद समाधान न मिलने से आक्रोश बढ़ा।प्रदर्शन वायरल हुआ।निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर सीवर लाइन खोलने की कार्रवाई शुरू की।स्थानीय लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं और नाराजगी बनी हुई है।