एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत सीबीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर बंडिया नहर पुलिया के पास से प्रीत उर्फ गुड्डू पुत्र वीरपाल सिंह निवासी ग्राम सेवा ज्वालापुर थाना शाही हाल पता चोला खरंजा मोहल्ला गांधीनगर थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।