बेरमो: करगली जीएम ऑफिस पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
Bermo, Bokaro | Jun 9, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के करगली जीएम ऑफिस के समीप स्थित पार्किंग से अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल चुरा ली।मंगलवार समय लगभग 12 बजे बताया गया कि मोटरसाइकिल का नंबर JH 09 एपी 0534 है। यह वाहन करगली जीएम ऑफिस में कार्यरत रूपेश कुमार सिंह का है।घटना के समय रूपेश कुमार सिंह ड्यूटी पर थे। जब वे पार्किंग पहुंचे तो मोटरसाइकिल गायब मिली।