परसिया: पानी की मोटर चालू करने गए 12 साल के बालक की अंगुली में सांप ने डंसा,समय पर पहंुचे अस्पताल, एंटी स्नैक वेनम ने बचाई जान
परासिया के वार्ड क्रमांक एक के ईडीसी कैंप केें बारह साल के बालक को मंगलवार को चार बजे सांप ने डंस लिया। बालक की मां ने उसे पानी की मोटर चालू करने के लिए कहा। वहां एक मोटा चितकबरा सांप बैठा था। जैसे ही बालक ने बटन चालू करने के लिए हाथ डाला। सांप ने उसके बांए हाथ की अंगुली में काट लिया। उसके परिजन तत्काल उसे परासिया अस्पताल लेकर आए।