शुक्रवार को करछना तहसील में पुस्तकालय एवं अधिवक्ता चेंबर का शिलान्यास किया गया। विधायक पियूष रंजन निषाद ने अधिवक्ताओं को विशेष उपहार देते हुए ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल पटेल,प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार द्विवेदी,उप जिलाधिकारी भारती मीणा की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से शिलान्यास किया। 15 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहा आधुनिक पुस्तकालय ।