भीलवाड़ा: भीलवाड़ा शहर में 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई
भाजपा जिला संगठन भीलवाड़ा द्वारा हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 11 से 14 अगस्त तक देशभक्ति के रूप में मनाया जाएगा भीलवाड़ा शहर में 13 अगस्त को साय 4 बजे राजेंद्र मार्ग स्कूल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई।