चूरू सांसद राहुल कस्वां ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर समर्थन मूल्य पर मूंग पंजीयन पोर्टल पुन: शुरू करने व गिरदावरी में गड़बड़ी की जांच करवाकर कमियों को ठीक करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर ऑनलाइन गिरदावरी में गड़बड़ी हुई है, उसकी त्वरित जांच कर एमएसपी पंजीयन पोर्टल को पुन: खोला जाए, ताकि वंचित किसानों को लाभ मिल सके।