लहरपुर: लहरपुर में प्रीमियर लीग सीजन-2 के बुधवार को खेले गए मुकाबले में बारिश ने डाला खलल
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुनीर इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 90 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तहा इलेवन की टीम ने 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 26 रन बना लिए थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मैच को बीच में ही रोकना पड़ा।