घिरोर: घिरोर में कंटेनर ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, खंभा टूटा, बड़ा हादसा होने से लोग बाल-बाल बचे
बुधवार को रात्रि में नगला प्राणनाथ निवासी कैंन्टर चालक गोविंद कैंन्टर को लेकर घिरोर से अपने गांव नगला प्राणनाथ ले जा रहा था तभी कैन्टर सड़क किनारे लगे 11 हजार बिजली की लाइन के खंम्बे से टकरा गया टक्कर इतनी भयानक हुई जिससे खंम्बे टूट गया उस समय बिजली चल रही थी जिसकी वजह से बुरी तरह से फाल्ट हुआ गरीमत रही के फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति बंद हो गई