मोदीनगर: बंथला फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायल अस्पताल में भर्ती।
पप्पू और अनुज बाइक से बंथला की तरफ गए थे। बंथला फ्लाईओवर पर पहुंचते ही उनकी बाइक स्लिप हो गई। फिसलती हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी वहां से कार में गुजर रहे एसीपी ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी में स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी। एसीपी ने बताया परिजनों ने शिकायत नहीं दी है।