खुसरूपुर: ईशोपुर गांव स्थित अपने घर से निकला युवक नहीं लौटा घर परिजन परेशान।
ईशोपुर गांव निवासी कमलेश कुमार कमल के 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार गुरुवार को बिना किसी को कुछ बताएं घर से निकला और शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजन अपने स्तर से काफी खोजबीन किए हैं। उसके बाद शाम में खुशरूपुर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन को किसी अनहोनी की आशंका भी सता रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।