सगड़ी: श्रीनगर सियरहां के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से इलेक्ट्रिक गाड़ी पलटी, हजारों अंडे टूटे, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर सियरहां के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में इलेक्ट्रिक पिकअप गाड़ी पलट गई । जिससे उसमें लदे अंडे पूरी तरह टूट गए । खालिसपुर निवासी एबूजर पुत्र शेख फखरुद्दीन अपनी इलेक्ट्रिक पिकअप गाड़ी से 10 पेटी अंडा लेकर अनवरगंज जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी ।