बाड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अस्पताल गेट के सामने अवैध रूप से पर्ची पर अंक लिखकर रुपए पैसों का हार जीत का खेल खिलाकर सट्टा पर्ची पर अंक लिख रहा है, मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ा तलाशी लेने पर सट्टा अंक लिखी पर्ची मिली जिन्हें जप्त कर आरोपी पर सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।