अगिआंव: अजीमाबाद पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाज को भेजा जेल
Agiaon, Bhojpur | May 23, 2024 अजीमाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के मेहंदौरा दियारा से छापेमारी कर तीन धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज डेढुआ निवासी धर्मेंद्र पासवान , किरकिरी निवासी सुदामा मुसहर व मो फिरोज बताये जा रहे है।तीनो के खिलाफ मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। चुनाव को ले पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं।