खंडवा: पड़ोसी ने महिला को इंस्टा पर 'हाय' लिखा, तो कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, बोले- पहले भी कर चुका है छेड़छाड़
अहमदपुर खेगांव के ग्रामीण मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने एक महिला को पड़ोसी द्वारा इंस्टाग्राम पर 'हाय' लिखे जाने और बार-बार छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पर पहले भी रेप और चोरी के केस हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। महिलाओं की सुरक्षा के लिए उसे मोहल्ले से हटाने की मांग की गई।