थाना परसरामपुर पुलिस ने क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों व चोरी का सामान खरीदने वाले एक सोनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी बस्ती ने बताया कि इनके पास से जेवरात व 1300 रुपये नकद बरामद किया। तीनों की गिरफ्तारी गोपीनाथपुर के पास की गई।