बालोद: 42 डिग्री गर्मी में नंगे पांव 1400 KM की पदयात्रा: कंधे पर हनुमान ध्वजा लेकर अयोध्या निकला रामभक्त, 650 KM पूरा किया
Balod, Balod | May 5, 2026 आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से करीब 50 किलोमीटर दूर एक गांव के निवासी रामभक्त सीताराम अयोध्या तक पैदल यात्रा पर निकले हैं। राम मंदिर निर्माण के बाद उन्होंने संकल्प लिया था कि वे पहली बार दर्शन के लिए पैदल ही जाएंगे। इसी के तहत वे लगभग 1400 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं।