शामली: 12 जून को होगा ऑनलाइन रोजगार मेला, जिला सेवायोजन अधिकारी शामली ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | Jun 10, 2026 बुधवार को जिला सेवायोजन अधिकारी शामली अजय कुमार ने बताया कि एक आनलाइन रोजगार मेला 12 जून को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 150 पदों पर पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए एसपीआर ताकाहाता प्रिसिजन इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कपंनी विभिन्न पदों पर नीमराना, राजस्थान के लिए आनॅलाइन साक्षात्कार करेंगी। अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट, आईटीआई आदि है।