बरेली: हजियापुर में मुखबिर के शक में दबंग ने एक व्यक्ति के साथ की गाली-गलौज, एसएसपी से की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में दबंग ने व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई है। व्यक्ति ने मामले की शिकायत एसएसपी बरेली अनुराग आर्य से की है। तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।