बरेली: सेटेलाइट पर गोली मारकर दबंग ने दो लोगों को किया घायल, उन्हें अस्पताल में कराया गया भर्ती
वरदारी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट पर पार्सल घर में दबंग द्वारा मामूली कहा सुनी के बाद गोली मार कर दो लोगों को घायल कर दिया गया। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।