राज्य सरकार के 2 वर्ष से पूरा होने के अवसर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार सुबह 10 से लेकर 11 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें एडीएम सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया।इस दौरान कार्यालय कक्षों की सफाई की गई। फाइलों एवं अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया तथा अनूपयोगी व पुराने कागजात को अलग कर निस्तारित किया।