गोमिया: चुट्टे गांव की 56 महिलाओं से लोन ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Gumia, Bokaro | Jun 17, 2026 गोमिया प्रखंड के चुट्टे गांव की 56 महिलाओं से लोन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला मुख्य आरोपी अजय कुमार ठाकुर बुधवार को जेल भेज दिया गया।समय 11 बजे बताया गया कि मंगलवार को तेनुघाट कोर्ट परिसर में पकड़ा गया। आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा। सूचना पर तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने उसे छुड़ाकर चतरोचट्टी पुलिस को सौंपा।