नवगछिया: बाबा विसुराऊत पुल पर फिर हादसा, 4 घायल, 112 पुलिस की तत्परता से बची जान
बाबा विसुराऊत पुल पर लगातार हो रहे हादसों के बीच एक बार फिर टोटो और अज्ञात टेंपो की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सभी घायल विशु बाबा का मेला देखकर लौट रहे थे। घायलों में मंटू रजक (40), घुटर चौधरी (50), साजो रजक (30) और बम-बम कुमार (8) शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस के पदाधिकारी राहुल राज और चालक अरुण कुमार मौके