सीतापुर: मुडीला गांव ग्राम पंचायत में आम तोड़ने गया मासूम बच्चा 11000 वोल्ट की लाइन की चपेट में आया, गंभीर रूप से जलसा
जनपद के थाना तंबौर क्षेत्र के मुडीला गांव में आम तोड़ने गया मासूम बच्चा 11000 की लाइन की चपेट में आ गया। 11000 की लाइन की चपेट में आने से मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया जिसको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर जिला अस्पताल के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया जिला अस्पताल में लाकर मंगलवार को भर्ती कराया गया है।