मवाना: मवाना के मेरठ रोड पर अज्ञात वाहन ने कुत्ता घुमा रहे बच्चों को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mawana, Meerut | Apr 15, 2026 बुधवार को दोपहर 2:30 बजे मवाना थाने पर तहरीर देते हुए मवाना निवासी विशाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार को सुबह 7:00 बजे उसका बेटा सड़क पर कुत्ता को घुमा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया इस हादसे में पीड़ित के बेटे को गंभीर चोटे आई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।