सुपौल: पोखर में डूबने से 17 माह के मासूम की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Supaul, Supaul | Apr 9, 2026 करजाइन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बोरहा रोड स्थित एक पोखर के पास खेलने गया 17 माह का मासूम बच्चा अचानक पानी में चला गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की पहचान निरंजन ठाकुर के पुत्र दिव्यांशु आनंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के पास ही खेल रहा था।