दुधि: कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में 45 वर्षीय बृजबिहारी पुत्र प्रकाश कनहर नदी में नहाते समय हादसे का शिकार हो गए। नदी में नहाते समय उनका सिर किसी पत्थर से जा टकराया, जिससे वह पानी में गिर गए। आसपास नहा रहे ग्रामीणों की तत्परता के कारण उन्हें पानी से बाहर निकालकर मौके पर प्राथमिक उपचार दी गई ।