आरा: काँधेपुर में घर में सोए युवक पर आग लग गई, बकरी को बचाने में युवक बुरी तरह जल गया
Arrah, Bhojpur | Apr 2, 2026 झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सदर अस्पताल में इलाज के लिए गंभीर हालत में उसे भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक का नाम राहुल कुमार बताया गया जो कि संदेश थाना क्षेत्र के काँधेपुर गांव का रहने वाला निवासी है। वह बताया कि वह घर में सोया था तब तक आग लग गई और उठकर भागना चाहा, लेकिन घर में बकरियां थी उन्हें बचाने के दौरान जल गया।