हुज़ूर: यूनियन कार्बाइड गैस त्रासदी का असर अब भी जारी, 3 किमी के दायरे में कैंसर के मामले 13 गुना अधिक
Huzur, Bhopal | Feb 4, 2026 भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के तीन किलोमीटर दायरे में रहने वाले गैस पीड़ितों में कैंसर के मामले चिंताजनक रूप से अधिक सामने आए हैं। संभावना ट्रस्ट क्लिनिक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जेपी नगर, कैंची छोला और काजी कैंप क्षेत्र के 21हजार 276 गैस प्रभावित लोगों में 334 कैंसर मरीज पाए गए हैं|