नागरिक संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरुवार को नागरिक संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कटिहार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को सात मिनट तक रोक दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 8:35 बजे मनिहारी स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन को प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को 8.42 तक रोककर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।