बांगरमऊ: बांगरमऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रधान की मौत, बिल्हौर मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में नानामऊ गांव के प्रधान गुलाब सिंह की मौत हो गई। यह हादसा बिल्हौर मार्ग पर बेरिया गाढ़ा मोड़ के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और प्रधान सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो