भोपाल के निशातपुरा इलाके में रहने वाली 20 साल की नवविवाहिता के साथ पड़ोसी ने रेप किया। आरोपी सुई और धागा मांगने उसके घर पहुंचा था। जहां महिला को अकेला देखकर उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका भांजा मौके पर पहुंचा। जिसे देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।