उप्र सरकार के द्वारा प्रदेश की जनता को सस्ता सुलभ व त्वरित न्याय दिलाने के लिए समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है। जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया जहां आए हुए फरियादियों की शिकायतों को अधिकारियों ने सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया है व शेष शिकायतों के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया है।