राजगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत राजगढ़ में नेवज नदी पर महाआरती का आयोजन किया गया
राजगढ़ की नेवज नदी के तट पर जल गंगा संवर्धन अभियान और गंगा दशमी के मौके पर सोमवार को रात 8:00 बजे करीब नेवज मैया का पूजन एवं महा आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।