धनौरा: गजरौला में तेज बारिश के कारण जर्जर मकान गिरा, तीन लोग हुए घायल
गजरौला। लगातार हो रही बारिश के बीच विकासखंड क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा में शुक्रवार रात एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार गांव खाईखेड़ा निवासी गुलफाम दिल्ली में सैलून का कार्य करता है।