धरियावद: धरियावद में पुण्य स्मृति में एकदिवसीय रात्रिकालीन डायरेक्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
स्वर्गीय पूर्व सांसद लालजी भाई मीणा,स्वर्गीय सचिव मुख्तियार मंसूरी,स्वर्गीय अध्यापक संजय शर्मा की पुण्य स्मृति में पुरानी कॉलोनी धरियावद में रात्रिकालीन डायरेक्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ के अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष केबी मीणा, एडवोकेट रफीक मंसूरी,शारीरिक शिक्षक भगवत सिंह राणावत एवं अध्यापक गौतमलाल मीणा द्वारा किया गया है।