सीतामऊ: सीतामऊ की वैष्णवी गुप्ता मध्य प्रदेश बास्केटबॉल टीम का नेतृत्व करेंगी, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम
भारतीय बास्केटबॉल संघ एवं पांडिचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 22 से 29 मई तक पांडिचेरी में राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें सीतामऊ की खिलाड़ी वैष्णवी गुप्ता मध्यप्रदेश टीम की कप्तानी करेंगी,वैष्णवी के चयन से मंदसौर जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं,