नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के जयमंगलापुर गांव में बुधवार को ईंट के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने गुरुवार को एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के जयमंगलापुर निवासी झुनझुन राम ने गांव की गुलशन खातून और उनके पति जलालुद्दीन मियां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।