पन्ना: पन्ना में गुंडागर्दी: पानी पीने रुके ऑटो चालक को बेल्टों से बेदम पीटा, वाहन में भी तोड़फोड़, मामला दर्ज।
Panna, Panna | Jul 2, 2026 मड़ैयन निवासी दिनेश सिंह राजगोंड जब दरेरा बैरियर के पास पानी पीने रुका, तब बंटी राजा और लवकुश नामक युवकों ने उस पर बेल्टों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। मारपीट में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके ऑटो में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।