कैराना: कैराना में पिकअप की टक्कर से घायल मोहल्ला आलखुर्द निवासी मजदूर की उपचार के दौरान हुई मौत
कैराना नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी अनीस उम्र करीब 33 वर्ष गत 27 अप्रैल की सुबह करीब पांच बजे रेत की बुग्गी खरीदने के लिए खुरगान चौराहे की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोमवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।