बेरमो: बोकारो में पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर बजा ढोल, चिपका इश्तेहार
Bermo, Bokaro | Jun 15, 2026 बेरमो थाना क्षेत्र के बिरसा नगर में आज सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी रोहित कुमार के घर पर पुलिस ने ढोल-डुगडुगी बजाकर इश्तेहार तामीला किया। समय लगभग साढ़े 3 बजे बताया गया कि न्यायालय के निर्देश पर पुलिस टीम ने दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के मुख्य द्वार पर नोटिस चिपकाया।