गड़हनी: नहसी गांव में बच्चा चोर की अफवाह के चलते ग्रामीणों ने एक युवक को पुलिस के हवाले किया
थाना क्षेत्र के नहसी गांव में घूम रहा एक युवक ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर गड़हनी पुलिस को बुलाकर सौंप दिया है। हालांकि युवक कुछ पूछने पर बोलता नहीं है न कुछ बता रहा है। देखने से लगता है कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि कल युवक को मानसिक अस्पताल कोईलवर में भर्ती कराया दिया जाएगा इसकी सूचना थानाध्यक्ष ने शनिवार रात 9बजे दिया