लक्ष्मणगढ़: कनवाड़ा में चल रही चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कनवाड़ा में चल रही चार दिवसीय 68 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ( 14 वर्षीय छात्र-छात्रा) नेटबॉल, हैंडबॉल और सॉफ्टबॉल वर्ग में बुधवार को समारोह पूर्वक समापन हो गया। जानकारी के अनुसार समारोह के मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक मांगेलाल मीना थे। विशिष्ट अतिथियों में एसीबीईओ रामअवतार पहाड़िया, जिला पार्षद विजेंद्र मीना थे।