कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन से गुजरते समय पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने जाम की समस्या को लेकर जताई नाराजगी
कोईलवर छपरा फोरलेन से गुजरने के दौरान भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने आज शाम 5:00 बजे सड़क पर लगे जाम को देख नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने बताया कि जो शेरपुर तक गंगा एक्सप्रेसवे रोड भारत सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सौजन्य से बनने वाला है। वह रोड अब कोईलवर तक आएगा जिससे जाम की समस्या दूर होगी। पर इसमें थोड़ा सा समय लगेगा।