कोईलवर: खानगांव में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की हुई शुरुआत, वर्तमान तथा पूर्व एमएलसी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
रविवार को कोईलवर प्रखंड के खानगाँव गांव में समाजसेवी रणजीत कुमार यादव के द्वारा इमरजेंसी स्थिति में रोगियों को अस्पताल तक पहुंचाने को ले निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना बक्सर के एमएलसी राधाचरण सेठ व पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने संयुक्त रूप से दिन के 3:00 बजे दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन।