पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल के समाजशास्त्र विभाग द्वारा सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ। इस अवसर पर “समाजशास्त्रीय चिंतन का आधार” पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत मुद्रिका सिंह ने सामाजिक बदलावों व युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।