गढ़वा: मोबाइल पर मैसेज भेजने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला सहित सात अस्पताल में भर्ती, प्रतापपुर गांव की घटना, इलाज जारी
Garhwa, Garhwa | Jun 13, 2026 गढ़वा शहर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में मोबाइल पर आए मैसेज को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहाँ शुक्रवार की रात करीब 9 बजे तक घायलों का ईलाज जारी था। घायलों में नौशाद खान, उनकी पत्नी मेराजु बीवी, पुत्री आसिफा परवीन